NEP 2020 / 2025
Everything we do starts with why
Made with care
We believe in building better
A team with a goal
Real people making great products
Reliable shipping
Flexible returns
यदि ऊँची उड़ान आपका लक्ष्य है तो अपनी योजना में शामिल करिए— हौसला; पंख और आँखें। हौसला; जो आपको ऊँची-से-ऊँची उड़ान भरने के लिए प्रेरित करे; पंख; जो आपको थकने न दे; आँखें; जिनमें तड़प हो नए आकाश को देखने की!
ऊँची उड़ान का आनंद वही ले सकता है; जिसने किसी जगह विशेष को लक्ष्य बनाने की बजाय ऊँची उड़ान को ही लक्ष्य बना लिया है। यदि लक्ष्य की प्राप्ति एक सुखद क्षण है; तो ऊँची उड़ान को लक्ष्य बनानेवाले पंखों को हर क्षण एक सुखद अनुभूति हो रही है। खुला आसमान; चौड़े पंख और लक्ष्य पर नजर रखते हुए हर पल लक्ष्य प्राप्ति सुखानुभूति की पराकाष्ठा है।
लक्ष्य को प्राप्त करना तो वास्तव में एक क्षण की उपलब्धि है; लेकिन इसको प्राप्त करने की यात्रा हर क्षण एक उपलब्धि है। यह जीवन को सकारात्मक नजरिए से देखने की एक बानगी मात्र है; जिसे स्वीकार करते ही आप ऊँची उड़ान के रास्ते में आनेवाली हर बाधा से नई ऊर्जा प्राप्त करेंगे और सारी नकारात्मकता बहुत पीछे छूट जाएगी; शेष बचेगा— उत्साह; शांति और लगातार मिलनेवाला सृजनात्मक संतोष!
Everything we do starts with why
We believe in building better
Real people making great products