{"product_id":"ye-to-hona-hi-tha","title":"Ye To Hona Hi Tha","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eमैंने बहुत पहले अपनी एक कहानी में लिखा था कि बड़े आदमियों की बेटियाँ देखकर नहीं, तौलकर ब्याही जाती हैं।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eयह सच है। क्योंकि कई लोग रुपयों की चकाचौंध में अपनी विचारधारा खो बैठते हैं । पर कई बार ऐसा जान-बूझकर किया जाता है और कह दिया जाता है कि हमें चाय में कुछ पिला दिया था, जिससे हमारी मति भ्रष्ट हो गई थी।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eखासकर महिलाएँ इस विषय में बड़ी निपुण होती हैं । वे जान-बूझकर साधारण रूप- रंग वाली कन्या ब्याह कर ले जाते हैं। उन्हें डर होता है कि वह अगर रूपवती हुई तो बेटा उसके रूपजाल में उलझकर परिवार की अनदेखी कर देगा। फिर वे बहू के दहेज पर कुंडली मारकर बैठ जाते हैं, ताकि उसे अपनी बेटियों के काम में ले सकें। फिर बहू के रूप-रंग की आलोचना करती रहती हैं। उसे नाना विशेषणों से नवाजा जाता है, ताकि उसका मनोबल टूट जाए। वह टी.बी. से ग्रस्त हो जाए और खास बात यह कि वह बेटे के मन से उतर जाए।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eपर विवेकशील पुरुष पत्नी के सम्मान के लिए अपनों से भिड़ जाता है। उसका स्नेह और संबल पत्नी को टूटने नहीं देता, हारने नहीं देता। क्योंकि पति का हाथ अगर पीठ पर हो तो वह बड़े-से-बड़ा दुःख आसानी से झेल जाती है।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eहिंदी के सुप्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित लेखिका मालती जोशी की नवीन कहानियों का अद्भुत संकलन। ये कहानियाँ आपके मर्म और अंतर्मन को छू जाएँगी और आपकी संवेदना को झंकृत कर देंगी।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Mohit Publishers and Educational Aids","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48152075763957,"sku":"34476","price":297.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0755\/3099\/3909\/files\/426.webp?v=1778909654","url":"https:\/\/www.mohitpublishers.com\/products\/ye-to-hona-hi-tha","provider":"Mohit Publishers and Educational Aids","version":"1.0","type":"link"}