{"product_id":"surajmukhi-stories-book-in-hindi","title":"Surajmukhi Stories Book in Hindi","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eपूनमजी की नवीनतम कृति 'सूरजमुखी', जिसकी ध्वनि काव्य की है, 27 छोटी कथाओं का संग्रह है। तेजी से भाग रहे आज के समय में जब पाठकों के पास भी समय का घोर अभाव है, तब छोटी कथाएँ अधिक लोकप्रिय हो रही हैं। संभवतः इसीलिए आधुनिक कथाकारों में लघुकथाओं की ओर अधिक झुकाव है |\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eसमय की प्रवृत्ति को जो लेखक समझ लेता है, वह समाज का उचित मार्गदर्शन कर पाता है। समय की प्रवृत्ति को समझना ही 'युग-चेतना' है । रचनाओं में इसकी अभिव्यक्ति स्वतः होती है। सुबुद्ध लेखिका पूनमजी समाज की पीड़ा और उसकी प्रवृत्ति को समझ पाती हैं, यह बात 'सूरजमुखी' में संकलित उनकी कथाओं से समझी जा सकती है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eपूनमजी की कहानियों की भाषा सरल और संप्रेषण के तत्त्वों से परिपूर्ण है, इसलिए पाठकों तक उतनी ही सरलता और सहजता से पहुँच जाती है । पाठक इसे अपने बीच घटित घटनाओं से जोड़कर देख पाते हैं । विश्वास है कि यह नूतन कथा - कृति 'सूरजमुखी' सभी आयु वर्ग के पाठकों के लिए रुचिकर और पठनीय सिद्ध होगी ।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Mohit Publishers and Educational Aids","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48143109816565,"sku":"73873","price":297.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0755\/3099\/3909\/files\/230.jpg?v=1778586216","url":"https:\/\/www.mohitpublishers.com\/products\/surajmukhi-stories-book-in-hindi","provider":"Mohit Publishers and Educational Aids","version":"1.0","type":"link"}