{"product_id":"sheikh-saadi-by-premchand-prakahar-prakashan","title":"Sheikh Saadi by Premchand (Prakahar Prakashan)","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eशेख सादी की गणना उन महात्माओं में की जाती है जिनके विचारों का प्रभाव केवल ईरान ही पर नहीं, वरन् समस्त संसार पर पड़ा है। मानव-स्वभाव का जितना अनुभव उनको था, संसार को जितना और जिस तरह उन्होंने देखा, उतना शायद ही किसी अन्य कवि ने देखा हो। उन्होंने जो कुछ लिखा है वह उनका अपना अनुभव है। उस समय पृथ्वी का जो भाग सभ्य समझा जाता था, वह सदैव सादी के पैरों तले रहता था। वह बहुधा भ्रमण करते रहते थे और जो अनूठी तथा शिक्षाप्रद बातें देखते थे उन्हें अपने विचार-कोष में संग्रह करते जाते थे। यही कारण है कि शेख सादी की ‘गुलिस्ताँ’ और ‘बोस्ताँ’ का आज जितना आदर है उतना तुलसीकृत रामायण के सिवा कदाचित् किसी अन्य ग्रन्थ का न होगा।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Mohit Publishers and Educational Aids","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48174167851253,"sku":"78780","price":100.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0755\/3099\/3909\/files\/Sheikhsaadi.webp?v=1779343165","url":"https:\/\/www.mohitpublishers.com\/products\/sheikh-saadi-by-premchand-prakahar-prakashan","provider":"Mohit Publishers and Educational Aids","version":"1.0","type":"link"}