{"product_id":"maun-muskaan-ki-maar","title":"Maun Muskaan Ki Maar","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eमैंने और अधिक उत्साह से बोलना शुरू किया, ‘‘भाईसाहब, मैं या मेरे जैसे इस क्षेत्र के पच्चीस-तीस हजार लोग \u003c\/span\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eलामचंद\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e से प्रेम करते हैं, उनकी लालबत्ती से नहीं।’’\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eमेरी बात सुनकर उनके चेहरे पर एक विवशता भरी मुसकराहट आई, वे बहुत धीमे स्वर में बोले, ‘‘प्लेलना (\u003c\/span\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eप्रेरणा\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e) की समाप्ति ही प्लतालना (\u003c\/span\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eप्रतारणा\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e) है।’’\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eमैं आश्चर्यचकित था, लामचंद पुनः \u003c\/span\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003e‘र’\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e को \u003c\/span\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003e‘ल’\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e बोलने लगे थे। इस अप्रत्याशित परिवर्तन को देखकर मैं दंग रह गया। वे अब बूढ़े भी दिखने लगे थे।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eबोले, ‘‘इनसान की इच्छा पूलती (\u003c\/span\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eपूर्ति\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e) होना ही स्वल्ग (\u003c\/span\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eस्वर्ग\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e) है, औल उसकी इच्छा का पूला (\u003c\/span\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eपूरा\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e) न होना नलक (\u003c\/span\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eनरक\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e)। स्वल्ग-नल्क मलने (\u003c\/span\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eमरने\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e) के बाद नहीं, जीते जी ही मिलता है।’’\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eमैंने पूछा, ‘‘फिर \u003c\/span\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eदेशभक्ति\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e क्या है?’’\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eअरे भैया! जरा सोशल मीडिया पर आएँ, \u003c\/span\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eलाइक-डिस्लाइक\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e (like-dislike) ठोकें, समर्थन, विरोध करें, थोड़ा गाली गुप्तार करें, आंदोलन का हिस्सा बनें, अपने राष्ट्रप्रेम का सबूत दें। तब देशभक्त कहलाएँगे। बदलाव कोई ठेले पर बिकने वाली मूँगफली नहीं है कि अठन्नी दी और उठा लिया; बदलाव के लिए ऐसी-तैसी करनी पड़ती है और की पड़ती है। वरना कोई मतलब नहीं है आपके इस स्मार्ट फोन का। और भाईसाहब, हम आपको बाहर निकलकर मोरचा निकालने के लिए नहीं कह रहे हैं; वहाँ खतरा है, आप पिट भी सकते हैं। यह काम आप घर बैठे ही कर सकते हैं, अभी हम लोगों ने इतनी बड़ी रैली निकाली कि तंत्र की \u003c\/span\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eनींव हिल गई\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e, लाखों-लाख लोग थे, हाईकमान को बयान देना पड़ा। मैंने कहा कि यह सब कहाँ हुआ, बोले कि सोशल मीडिया पर इतनी बड़ी ‘\u003c\/span\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eथू-थू रैली\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e’ थी कि उनको बदलना पड़ा।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eप्रसिद्ध सिनेअभिनेता \u003c\/span\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eआशुतोष राणा\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e के प्रथम व्यंग्य-संग्रह ‘\u003c\/span\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eमौन मुस्कान की मार\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e’ के अंश।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Mohit Publishers and Educational Aids","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48148004045045,"sku":"69813","price":425.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0755\/3099\/3909\/files\/359.webp?v=1778758339","url":"https:\/\/www.mohitpublishers.com\/products\/maun-muskaan-ki-maar","provider":"Mohit Publishers and Educational Aids","version":"1.0","type":"link"}