{"product_id":"lockdown-ke-chalees-din","title":"Lockdown ke Chalees Din","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eकोरोना महामारी ने जैसे ही भारत में प्रवेश किया, सरकार ने इस महामारी से देशवासियों को बचाने के लिए 'जनता कर्फ्यू' और 'लॉकडाउन' जैसे कारगर उपायों की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक संबोधन में 22 मार्च, 2020 को देशवासियों से घरों के भीतर रहने और 'सामाजिक दूरी' बनाए रखने के लिए 'जनता कर्फ्यू' अपनाने का अनुरोध किया। अगले दो दिनों में, अर्थात् 24 मार्च, 2020 रात 12 बजे से पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003e'लॉकडाउन के चालीस दिन' पुस्तक में साहित्यकार शान्ता कुमार के फेसबुक पेज की उन 40 पोस्टों का लेखा- जोखा है, जो लेखक के निजी जीवन के अनुभवों पर आधारित हैं। वास्तव में इन पोस्टों को पुस्तकाकार रूप देना इसलिए अच्छा लगा कि उनकी जीवंतता को इन पोस्टों के माध्यम से लोगों ने खूब सराहा था। इन पोस्टों की चर्चा के साथ उनके फेसबुक मित्रों और प्रशंसकों की टिप्पणियों का भी खुलासा किया गया है, जिससे लेखक और फेसबुक मित्रों में संवाद के कारण पैदा हुई रोचकता का आभास हो सके।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eप्रस्तुत पुस्तक के लेख भावी पीढ़ी को कोरोना काल के समाज की स्थिति समझने में सहायक सिद्ध होंगे।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Mohit Publishers and Educational Aids","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48142743503093,"sku":"25595","price":280.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0755\/3099\/3909\/files\/103.jpg?v=1778569563","url":"https:\/\/www.mohitpublishers.com\/products\/lockdown-ke-chalees-din","provider":"Mohit Publishers and Educational Aids","version":"1.0","type":"link"}